ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदार कह रहे हैं कि देश में मुसलमानों को खतरा है, सुरक्षित नहीं हैं। ये सरासर गलत और गुमराह करने वाली बातें हैं। जो इसी तरह की बातें कर रहे हैं, उनको पाकिस्तान भेजा जाए। तब वहां के हालात पता चलेंगे। वापस आकर चीख-चीखकर कहेंगे कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं।