बरेली में स्वास्थ्य कर्मी नीरज वाल्मीकि ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने कहा है कि वह मकान खरीदकर फंस गए थे। दबंग पिता-पुत्र उसे धमका रहे थे। पत्नी नीतू वीडियो में पति की टीस देख रो पड़ीं। उन्होंने परिजनों के साथ जाकर इज्जतनगर थाने में पड़ोसी व उसके दो बेटों के खिलाफ तहरीर देकर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।