फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: शीशगढ़ में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए बरेली बस अड्डे तक पहुंची। इसके बाद वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा में भगवान महर्षि वाल्मीकि, भगवान श्रीराम, सीता,लक्ष्मण और हनुमान, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा सहित लगभग एक दर्जन झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में सांसद के साथ जिला पंचायत सदस्य सोमपाल शर्मा, वीरपाल मौर्य, रामवीर वाल्मीकि, सर्जुन वाल्मीकि, संजीव भारती, अरुण कुमार, महेश भारती विनीत भारती, सुभाष,कमल भारती सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें