बरेली में 300 बेड के सरकारी अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत निजी हाथों में देने की योजना का किसान एकता संघ ने जोरदार विरोध किया है। संघ ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए इसे गरीब, मजदूर और किसान वर्ग के हितों के खिलाफ करार दिया है। इस मुद्दे पर संघ के कार्यकर्ताओं ने बरेली में धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त से भी मुलाकात कर मांग रखी।