ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अखाड़ा परिषद के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कुंभ का मेला शुरू होने जा रहा है। मेला अमन व शांति के साथ संपन्न हो। मगर अफसोस कि बात यह है कि अखाड़ा परिषद ने ये घोषणा की है कि मेले में किसी भी मुसलमान की दुकान नहीं लगने दी जायेगी। अखाड़ा परिषद का यह फैसला हैरान करने वाला है। यह फैसला सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है और समाज के दरम्यान नफरत फैलाता है। इस तरह के फैसले वापस कराने चाहिए।