ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विजेंद्र सिंह ने बताया कि देश में बॉक्सिंग सहित दूसरे खेलों में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा से हमेशा ही बेहतरीन खिलाड़ी आए हैं। ऐसे ही अगर हर राज्य अपने खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन दें और खेल की सुविधाएं मुहैया कराएं तो और अच्छे खिलाड़ी मिल सकते हैं। विजेंद्र सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेताओं को सम्मानित किया।