फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रयागराज-वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, शौचालय की खिड़की से घुसे यात्री

प्रयागराज महाकुंभ के समापन की ओर बढ़ने के साथ-साथ एक बार फिर श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। लगेज यान, दिव्यांग और महिला कोच तक फुल चल रहे हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि यहां से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के अनारक्षित कोच में दो हजार सीटें हैं, जो पहले से ही ठसाठस आ रही हैं। शनिवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में इस कदर भीड़ रही कि कई यात्री शौचालय की खिड़की से अंदर घुसते नजर आए। बता दें कि बरेली रेलवे स्टेशन पर रोज 13 हजार जनरल टिकट बेचे जा रहे हैं। इनमें 90 फीसदी यात्री प्रयागराज जाने वाले हैं। आरक्षित श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची के बावजूद टिकट बुकिंग जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें