बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को 23वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। अटल सभागार में आयोजित समारोह में स्नातक व परास्नातक के मेधावियों और पीएचडी धारकों को सम्मानित किया गया। समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा, अति विशिष्ट अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने 94 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। शोध उपाधि और स्वर्ण पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।