फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जोन की टीम ने जीता उप्र पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, मेरठ को हराया

बरेली में रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मेरठ और गोरखपुर जोन की टीमों के बीच हुआ। 1-0 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर गोरखपुर जोन ने ट्रॉफी कब्जाई। पुरस्कार वितरण के साथ ही प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ एडीजी जोन रमित शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। मैच में दोनों ही टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। एक-दूसरे का क्षेत्ररक्षण भेदकर खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते नजर आए। एक गोल से पिछड़ने के बाद मेरठ की टीम काफी कोशिशों के बाद भी इस अंतर को पाट नहीं पाई। पुरस्कार वितरण समारोह में एडीजी जोन रमित शर्मा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर पुरस्कृत किया। महिला वर्ग में विजेता बनी बरेली की टीम की खिलाड़ी भी सम्मानित हुईं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मनोज जग्गी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम मनीष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें