बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में चार दिन पहले गोली लगने से घायल प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी संतोष कुमार साहू (37 वर्ष) की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि एक साल पहले दर्ज मुकदमे में समझौता करने से इन्कार करने पर उन्हें गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।