बरेली में गाजियाबाद प्रकरण को लेकर चल रही वकीलों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान वकीलों ने गाजियाबाद जिला जज के निलंबन की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बार सचिव ने घोषणा की है कि बुधवार को भी गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वकीलों की हड़ताल के कारण वादकारियों को समस्या न हो, इस संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों और न्यायालयों को सूचित किया गया है।