बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में लड़कियों से अभद्रता करने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों ने अपनी पहचान छिपाकर फर्जी नाम से आईडी बना रखी थीं। दोनों अपने नाम बदलकर युवतियों को जाल में फंसाते थे। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। जिस युवक ने अपना नाम राहुल बताया था, वह नौशाद निकला। वहीं विक्की का असली नाम अमान है। आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।