फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में राना के बाद आदित्य उपाध्याय के मैरिज लॉन पर चला बुलडोजर, ताश के पत्तों की तरह गिरा भवन

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना के मकान और होटल के ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को दूसरे पक्ष आदित्य उपाध्याय के मैरिज लॉन पर कार्रवाई हुई। पुलिस प्रशासन और बीडीए की टीमें दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बुलडोजर और पोकलेन मशीन लेकर सांवरिया मैरिज लॉन पर पहुंचीं। बुलडोजर से सांवरिया मैरिज लॉन के एक हिस्से को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जब बुलडोजर चला तो मैरिज लॉन का भवन ताश के पत्तों की तरह ढह गया। कार्रवाई के दौरान आदित्य की मां और भाई पहुंच गईं। दोनों ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। दोनों ने पुलिस की गाड़ी से कूदने का प्रयास किया। आदित्य की मां ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यह मैरिज लॉन मेरे नाम है। मुझे सामान भी नहीं निकालने दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें