फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बोले सीएम योगी- अब कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है, यही नया उत्तर प्रदेश है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली क्लब मैदान में बटन दबाकर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन आने नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उस पर ही कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें