बरेली के पॉश इलाकों में शुमार रामपुर गार्डन से दो कारें चोरी कर ली गईं। एक कार सहायक अभियंता तो दूसरी व्यवसायी की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज वर्मा व राकेश कुमार नौटियाल रामपुर गार्डन में नागेश अग्रवाल के घर में किराये पर रहते हैं। चार अक्तूबर की रात दोनों आवास पर आए और कार बाहर खड़ी कर दी। सुबह जब साइट पर जाने के लिए घर से निकले तो कार वहां नहीं थी। रामपुर गार्डन के ही व्यवसायी मनीष मित्तल ने भी चार अक्तूबर की रात अपनी कार घर के सामने पंकज वर्मा की कार के बगल में खड़ी की थी। वह भी चोरी कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।