फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 21 केंद्रों पर हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी बोले- गणित के प्रश्नों ने उलझाया

बरेली में शनिवार को एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 केंद्रों पर हुआ। पहली पाली में करीब नौ हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में गणित वर्ग की परीक्षा हुई, जिसमें 150 प्रश्न गणित व सामान्य ज्ञान के रहे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न उलझने वाले रहे। एक-एक प्रश्न पर दो से चार मिनट का समय लग रहा था। वहीं सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी आसान नहीं थे। बदायूं की ऊषा ने बताया कि गणित में बहुत समय लग रहा था, तो सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी उच्च स्तर के थे। हरदोई के पुष्पेंद्र ने बताया कि गणित के प्रश्न हल करने में काफी समय लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें