बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन के विरुद्ध कोर्ट जाएंगे। उन्होंने सोमवार को शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी कानून के विरोध में इस्तीफा दिया था। इसके बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। देर रात सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया। इस पर मंगलवार को अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वह निलंबन के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।