फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: बरेली के आदि कुलश्रेष्ठ ने दसवीं कक्षा में हासिल किए 98.7 प्रतिशत अंक

बरेली के डोहरा रोड स्थित माधवराव सिंधिया स्कूल के छात्र आदि कुलश्रेष्ठ ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा में 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि तैयारी में सबसे बड़ा योगदान मां का रहा। उन्होंने गणित व विज्ञान विषय पढ़ाए, क्योंकि वे स्वयं शिक्षिका हैं। अंग्रेजी व हिंदी में कसर न रह जाए इसलिए इसकी कोचिंग की। एआई की सहायता से सवाल बनाकर उन्हें स्वयं हल किया। ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए स्वयं को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए अलग-अलग एप का इस्तेमाल किया। आदि ने बताया कि उन्हें भविष्य में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया या पीसीएस में नौकरी करनी है। इस दौरान टॉपरों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा के अंक ये नहीं बता सकते आप जीवन में कहां तक जाओगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें