फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: सरयू पर 550 मीटर लंबे पीपा पुल का निर्माण शुरू, 15 अप्रैल से शुरू होगा आवागमन

बाराबंकी को बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती और नेपाल से जोड़ने वाले संजय सेतु के पास सरयू नदी पर 550 मीटर लंबे पीपा पुल का निर्माण शुरू हो गया है। प्रशासन ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है और उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद इस पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को निर्माण कार्य के तहत जेसीबी मशीन से सरयू नदी के किनारे रैम्प बनाने का काम शुरू किया गया। पीपा पुल के निर्माण के लिए प्रयागराज से करीब 65 पीपा (लोहे के फ्लोटिंग ड्रम) सरयू तट पर पहुंच चुके हैं। इन्हें नदी किनारे उतारकर दो-दो की जोड़ी में जोड़कर मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके बाद इन पीपों के ऊपर लोहे की प्लेटें और मजबूत सतह बिछाई जाएगी, ताकि छोटे और हल्के वाहनों का सुरक्षित आवागमन संभव हो सके। प्रशासन का मानना है कि इस अस्थायी पुल के बनने से आसपास के जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबा चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। इस परियोजना के लिए करीब 6.28 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि तय समय में पुल को तैयार किया जा सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि सरयू नदी पर पीपा पुल के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रशासन की कोशिश है कि 15 अप्रैल तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाए, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें