फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरदार पटेल जयंती पर उमड़ा देशभक्ति का जोश, पुलिस लाइन से निकली एकता दौड़, पटेल तिराहे से बीजेपी ने किया यूनिटी मार्च

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में एकता और देशभक्ति का जज़्बा चरम पर दिखा। सुबह आठ बजे पुलिस लाइन से शुरू हुई करीब एक किलोमीटर लंबी रन फॉर यूनिटी में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने एक भारत–श्रेष्ठ भारत के नारों से माहौल गुंजा दिया। इसके बाद शहर के पटेल तिराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया जो स्टेडियम तक पहुंचा। जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज और सरदार पटेल के चित्र के साथ युवाओं ने भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने एकता दौड़ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत के सपने को साकार किया, उसे सशक्त बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रमों के दौरान जगह-जगह सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके योगदान पर आधारित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। दिनभर शहर में “एकता में ही शक्ति है” का संदेश गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें