फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: महिला के ऊपर से गुजरे कई वाहन, पुलिस ने बरामद किया क्षत विक्षत शव

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार भोर खेमीपुर गांव निवासी राजेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। ससुराल वालों ने बताया कि रात 1:00 बजे वह विवाद के बाद घर से निकल गई थी। कुछ लोगों ने दावा किया कि महिला स्वयं एक ट्रक के सामने आकर लेट गई, जिसके बाद उसके ऊपर से कई वाहन गुजरते चले गए। पुलिस सड़क हादसे में मौत बताते हुए जांच कर रही थी लेकिन बुधवार दोपहर बाद लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटी का हत्या कर शव एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य का कहना है कि एक बार पहले भी महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश की थी, मगर उसे बचा लिया गया था। सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें