फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्मदिन और सालगिरह को यादगार बनाएं: राज्यपाल ने दिया आंगनबाड़ी और स्कूलों में मिठाई बांटने, पेड़ लगाने का सुझाव

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह, इन खास मौकों को यादगार बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों या सरकारी स्कूलों में जाएं, वहां बच्चों को मिठाई बांटें और पेड़ लगाएं। इससे समाज में नए संस्कार जन्म लेंगे और आपके खास दिन की याद भी लंबे समय तक बनी रहेगी। राज्यपाल बुधवार को बाराबंकी में भारतीय सेना की बम विस्फोटक कंपनी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को भी मजबूती देते हुए सभी कर्मचारियों और बच्चों को चॉकलेट व अनुष्ठान सामग्री देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा, “आज बच्चों को चिड़िया दिखाने के लिए घरों में घोंसला बनाकर रखना पड़ता है। ऐसी स्थिति क्यों आई? पर्यावरण बचाने का मतलब है खुद को बचाना।” इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, अवनीश सिंह पटेल, विधायक साकेंद्र वर्मा, डीएम शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और अरविंद मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें