फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, देवा तिराहे पर फूंका झारखंड सीएम का पुतला

झारखंड में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय से झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर निकले कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए घोसियाना और देवा रोड होते हुए देवा तिराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुतले पर कालिख पोती और आग लगा दी। इसके बाद सभी सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड में विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं पर हुए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें