फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चलेगी बुढ़वल चीनी मिल, बनेगा हेमतापुर का पुल, सूत मिल में औद्योगिक पार्क पर भी प्रयास जारी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने दी जानकारी

योगी सरकार में कारागार राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने बाराबंकी जिले की तीन बड़े बजट वाली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल, सरयू नदी पर हेमतापुर के पास बाराबंकी-बहराइच को जोड़ने वाला पुल और शहर के पास बंद पड़ी सूत मिल में औद्योगिक पार्क की स्थापना सरकार की प्राथकिताओं में शामिल है। इनको लेकर प्रयास जारी हैं। राज्यमंत्री सुरेश राही ने बुधवार को बाराबंकी में अमर उजाला से खास बातचीत में इन परियोजनाओं को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। रामनगर तहसील क्षेत्र में बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि दो वर्ष पूर्व अनुपूरक बजट में इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार के संज्ञान में है और इस संबंध में वह मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगे। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। मंत्री ने कहा कि रामनगर तहसील क्षेत्र में ही हेमतापुर के पास सरयू नदी पर पुल निर्माण कर बाराबंकी और बहराइच को जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इसके लिए बजट की व्यवस्था हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा संघर्ष समिति बनाकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। शहर के समीप बंद पड़ी सूत मिल में औद्योगिक पार्क की घोषणा के बाद प्रगति के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप कार्य प्रक्रिया में है और इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही कार्य धरातल पर दिखेगा। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की मुख्य बातें बताते हुए कहा किहि बजट अंतोदय की भावना, आतमनिर्भर भारत की नींव है। लापरवाही के कारण हो रही दुर्घटनाएं, सतर्क रहें: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों और लखनऊ रेफर करने के दौरान मरीजों की जान जाने के मामलों पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हें। लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इलाज की आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं और लखनऊ अधिक दूरी पर नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें