फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में आजादी की अलख, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा कार्यक्रम

शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। नन्हे-मुन्ने कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, वीरता और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने बच्चों की प्रतिभा के साथ ही लोगों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें