बाराबंकी के कस्बा फतेहपुर में मोहल्ला नालापार दक्षिणी में युवक की हत्या ने बाद परिजनों ने अन्तिम संस्कार करने से मना कर दिया। मृतक निजम्मुद्दीन की पत्नी अलीमून पुत्री अल्फिशा व मां तहरुन्निषा ने कहा की जिन लोगों ने हत्या की है उन सभी लोगों को पकड़ा जाए। साथ ही परिवार पर जो भरण पोषण का संकट हो गया है उसके लिए सहायता दी जाए तब शव को दफन करेंगे। इस दौरान पुलिस मौके पर तैनात थी।