फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, बाराबंकी से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां फुल; यात्री परेशान

दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जैसे महानगरों से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया है। यूपी के बाराबंकी से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट सैकड़ों के पार पहुंच चुकी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, फिलहाल दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग 300 से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों को टिकट की पुष्टि की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। सामान्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में 'नो रूम' की स्थिति बनी हुई है। भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि यह संख्या पर्याप्त नहीं है। कई रूटों पर अभी तक अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा नहीं हुई। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द ही अधिक स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गईं, तो दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कई लोग मजबूरी में बसों या निजी वाहनों से सफर करने को विवश हैं। इससे किराया भी दोगुना तक बढ़ गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की संभावनाओं पर विचार चल रहा है। जल्द ही नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें