यूपी के बाराबंकी में सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तहसील क्षेत्र के अधिकतर गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। इससे सभी संपर्क पानी से लबालब हैं। ग्रामीण गांव छोड़कर सुरक्षित जगह जाने लगे हैं। कई परिवार अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर शरण ले रहे हैं। तहसील प्रशासन तटबंध पर लगातार निगरानी कर रहा है।