फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सात महीने बाद शुरू हुआ लखनऊ-अयोध्या हाईवे का नया पुल, लोगों को राहत

बाराबंकी में शहर के बीच से गुजरने वाले लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बने नए पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार से यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पुल खुलते ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली। इसके बंद होने से सात महीनों से यातायात एक संकरे पुराने पुल से गुजर रहा था। इससे रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को तय समय-सीमा से पहले पूरा कराया गया है। विभाग के अनुसार, पुल का निर्माण मार्च माह तक पूरा होना प्रस्तावित था, लेकिन जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए कार्य में तेजी लाई गई और समय से पहले इसे चालू कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें