फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में चालक की मौत, हाईवे पर लगा लंबा जाम

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार की देर रात सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास भीषण हादसा हो गया। यहां अचार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से अयोध्या की ओर जा रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सलीम (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बहराइच जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ पोस्ट रिसिया का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा रात 3 से 4 बजे के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीएसआई राम यतन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें