फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पहली पाली की आरक्षी भर्ती का पेपर संपन्न, आसान पेपर देख खिले युवाओं के चेहरे

बाराबंकी में आयोजित तीन दिवसीय आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के पहले दिन परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल बताया। परीक्षार्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान और हिंदी विषय के अधिकांश प्रश्न आसान थे, जिससे परीक्षा देने में किसी विशेष कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। सोमवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी सहित जमीलुर्रहमान किदवई इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ।किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें