फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में केंद्रीय टीम ने पीएम श्री राजकीय विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्रों से पूछे सावल

बाराबंकी में शनिवार को शहर स्थित पीएम श्री राजकीय विद्यालय का अतिरिक्त सचिव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) धीरज साहू तथा महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा मोनिका रानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्रों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। निरीक्षण के समय धीरज साहू ने छात्रों से पीएच वैल्यू और वेलोसिटी से संबंधित प्रश्न किए, जिनका छात्रों ने सटीक और आत्मविश्वास से उत्तर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय के आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लैब एवं कक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों और शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें