फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के छुरिया का पुरवा गांव में पहली बार पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अलीनगर रानीमऊ तटबंध के किनारे स्थित गिदरापुर ग्राम पंचायत के छुरिया का पुरवा में आखिरकार बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। गांव में करीब पांच वर्ष पहले बिजली के तार तो खींच दिए गए थे, लेकिन अब तक उनमें विद्युत प्रवाह शुरू नहीं हो सका था। इसके चलते ग्रामीण बिजली की मूलभूत सुविधा से वंचित थे। ग्रामीण लंबे समय से विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। वहीं, इस समस्या को लेकर अमर उजाला द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की गईं। इसके बाद शनिवार को गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई और गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर तक विद्युत सप्लाई पहुंचा दी गई। बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद अब उन्हें भी रोशनी और बिजली से संचालित सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और इस मुद्दे को उठाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें