फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: चलती कार में लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान

बहराइच हाईवे पर सोमवार शाम रामनगर के मलिहामऊ गांव के पास कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट में आग की लपटें उठती देख दंपती ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जल गई। पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के सिविल लाइन निवासी अभय प्रताप सिंह (45) अपनी पत्नी नीतू सिंह (39) को लेकर जीआईसी बहराइच से जनगणना की ट्रेनिंग कराकर वापस लखनऊ जा रहे थे। मलिहामऊ गांव मोड़ के पास कार में अचानक आग लग गई। बदहवास हालत में दंपती ने कार रोकी और कूद गए, तब जक लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस व रामनगर से फायर ब्रिगेड पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से आग बुझाई गई। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी मची रही। याातयात भी प्रभावित रहा। रामनगर सीओ गरिमा पंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार के इंजन में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें