बाराबंकी के जहांगीराबाद के बंभौरा गांव में विवादित जमीन पर अंबेडकर पार्क प्रस्तावित करने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। शुक्रवार सुबह एक गुट ने विरोध जताते हुए मौके पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। वहीं, स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तनाव को टालने के लिए प्रयासरत है।