फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: श्री लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही मंदिर के कपाट रात 12:00 बजे खुले, पूरा क्षेत्र "हर हर महादेव" और "बम बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये हाथों में गंगाजल लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लंबी कतारों में खड़े होने के बावजूद उनकी आस्था और ऊर्जा बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा। एटीएस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए, जो कांवरियों को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने में सहयोग कर रहे थे। गर्भगृह में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सीओ जगत कनौजिया स्वयं व्यवस्था संभालते नजर आए। दर्शन और जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से बाहर निकाला जा रहा था, ताकि मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण में रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे भक्तों को निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें