यूपी के बाराबंकी में कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में बेलहरा मार्ग पर परिवहन निगम की अनुबंधित बस मोहल्ला भटुवामऊ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में बस में सवार 26 यात्रियों में से एक शिक्षिका समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाराबंकी से रामपुर मथुरा की ओर जा रही बस सुबह करीब आठ बजे हादसे का शिकार हुई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।