फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहे दो वर्षीय मासूम का पैर फिसल जाने से डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव पानी में उतराता देखा तब जानकारी हो सकी। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि उनके गांव का प्रमोद कुमार उर्फ छोटू (2) मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित शंकर तालाब के पास खेल रहा था। खेल-खेल में पैर फिसल जाने से वह तालाब में समा गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। दोपहर 12 बजे करीब उसका शव पानी में उतराता मिला तो ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। उधर, प्रधान अशोक ने बताया कि प्रमोद दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। पिता योगेंद्र पाल मजदूरी करते हैं। हादसे की जानकारी पर हल्का लेखपाल अतुल भदौरिया ने घर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को कहा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस संबंध में देहात कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें