फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में प्रेमी ने प्रेमिका की मां को मारा, महिला के बच्चों ने सुनाई आपबीती, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

बांदा जिले में कोतवाली क्षेत्र के हरदौली कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवप्यारी (40) की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारा उसकी बेटी (18) का प्रेमी बताया गया है, जोकि रिक्शा चालक है। जानकारी के अनुसार, करीब एक साल से उसका प्रेमिका के घर आना जाना था। प्रेमिका दिव्यांग है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी, चौकी प्रभारी सिविल लाइन घटनास्थल पहुंचे। मृतक महिला के बच्चों ने घटना की आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार। प्रेमिका मुंह व कान से दिव्यांग है। आरोपी युवक शादीशुदा है और शहर के छावनी मोहल्ले का रहने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें