गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास आदि घटनाओं को अंजाम देने वाले 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।चोरी, लूटपाट ,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित नरैनी के राजनगर निवासी रवि को मध्य प्रदेश के सतना रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में नरैनी निरीक्षक संदीप तिवारी, एसआई कल्बे अब्बास खां आदि शामिल रहे।