एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में वंचित बच्चों की शिक्षा में चुनौतियां वर्तमान स्थिति समाधान एवं भावी नियोजन विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक जसवंत लाल सोनकर उत्कर्ष फाउंडेशन के सचिव डॉ. रामानंद तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज लखनऊ के आचार्य डॉ. राजीव यादव, मुख्य अतिथि जेएन पीजी कॉलेज लखनऊ के शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रो. प्रवीण कुमार व विशिष्ट अतिथि आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा की सहायक आचार्य डॉ. रागिनी कुमारी ने वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जाए, इस संबंध में विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी में शोध के विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए।