बेसिक शिक्षकों के बीच खेली जा रहे प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला सेमी फाइनल मैच बेसिक वारियर्स शिवपुरा और पचपेड़वा के बीच खेला गया। बेसिक वारियर्स शिवपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग करने उतरी पचपेड़वा की टीम सुनील के 25 गेंद पर शानदार 83 रनो की बदौलत आठ विकेट पर 139 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरा की टीम ने अवधेश चौधरी के 20 बाल पर 23 रन और अंकुर यादव के नाबाद 30 गेंद पर 74 रन की बदौलत छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।