फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार की देर रात कोषागार में पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को गति और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बुधवार को पहले कार्यदिवस पर डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके। इसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। जनता और प्रशासन के बीच संवाद और भरोसे का माहौल बनाना उनका पहला लक्ष्य होगा, ताकि हर नागरिक को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्ता व एडीएम ज्योति राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें