स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन हॉकी, वॉलीबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ चिकित्सक शरद प्रताप सिंह और उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद व प्रवेश कुमार रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका वॉलीबॉल पायनियर पब्लिक स्कूल की टीम विजई रही। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम अप विजेता बनी। वहीं, बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता और नेशनल स्पोर्ट्स सोसायटी की टीम उप विजेता रही। कुश्ती बालक 57 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद यादव प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय और श्रीपाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका 53 किलोग्राम भार वर्ग में नैंसी पहले, प्रियंका उपाध्याय दूसरे और आराध्या द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहीं।