परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी सोमवार को खत्म हो गई। हीटवेव को देखते हुए विद्यार्थियों की छुटियां तो 30 जून तक बढ़ा दी गई हैं, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय आना अनिवार्य किया गया है। उन्हें शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य करने का निर्देश है। शिक्षक सवाल उठा रहे हैं वर्तमान मौसम में बिना विद्यार्थियों के विद्यालय आना, सिर्फ टाइमपास किया जा रहा है। एक शिक्षिका ने शासन से सहूलियत पर विचार करने की मांग की है। कहा कि यह कहां तक उचित है। इसी तरह प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनय तिवारी ने भी मांग किया कि शासन को शिक्षकों को कार्य करने में सहूलियत दी जानी चाहिए। साथ ही इस दौरान निरीक्षण कर उत्पीड़न न हो, इसका ध्यान रखा जाए।