जंतर-मंतर घटना के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन बलरामपुर: समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनीष चंद सोनकर के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने नगर में मार्च निकालकर वीर विनय चौराहा पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, नीट पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्रवाई, घायल छात्रों को पांच लाख रुपये सहायता और मृतक छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।