फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन

बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा क्षेत्र में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने रविवार को साधन सहकारी समिति कोहड़ौरा परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि कई दिनों से समिति का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें यूरिया व डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इससे गेहूं व मसूर की फसल प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों में राम सुंदर, अब्दुल हक, श्याम दास, फजल मोहम्मद, राकेश कुमार, रामनिवास, महेश यादव और सुरेंद्र वर्मा शामिल रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में मनमानी हो रही है। प्रभावशाली लोगों को पहले खाद दी जा रही है। वहीं छोटे किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे समिति कर्मियों ने जल्द आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें