बलरामपुर में एमपीपी इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तर के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय टीम में विजेता प्रतिभागी मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डीआईओएस मृदुला आनंद के नेतृत्व में हुआ। खेल समिति के सचिव मोहम्मद सोहेल अहमद ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।