फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर सेवा देने का किया वादा

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) बलरामपुर के पहले प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्त किए गए प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था को शीघ्र हैंडओवर कराने की बात कही। बहराइच मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के आचार्य रहे प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का नोडल प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। प्रो. चतुर्वेदी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। मंगलवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के सीनियर फोरमैन वीरेंद्र कुमार शर्मा से सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ओटी, वार्ड, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बनाए गए कक्ष व अग्निशमन यंत्र आदि के बारे में जानकारी जुटाई। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि वह जल्द ही मेडिकल काॅलेज के संचालन कराने का प्रयास करेंगे। उनके नेतृत्व में यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें