भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से यूपी के बलरामपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि बलरामपुर की सरजमीं से अटल जी का भावनात्मक लगाव रहा है। अटल जी पहली बार यूपी के बलरामपुर से ही संसद पहुंचे थे, जहां उनकी अलग यादें बिखरी हुई हैं और अब उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।